UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: #यूथ #स्पोर्ट्स #एजुकेशन #फेडरेशन #इंडिया द्वारा #गोवा में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2026 (26, 27 एवं 28 सितंबर) में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत 40+ उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज #फुटबॉल #टीम ने प्रतिभाग किया।हमें गर्व है कि टीम ने सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर #गोल्ड #मेडल एवं विनिंग ट्रॉफी #उत्तराखंड के नाम की। 1 अक्टूबर 2026 की शाम गोल्ड मेडल एवं विनिंग ट्रॉफी के साथ टीम के खिलाड़ियों का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क, #नेपाली #फार्म, #ऋषिकेश पहुंचने पर ढोल-दमाऊ के साथ भव्य #स्वागत किया गया।
इस अवसर पर टीम के
संयोजक: गोपाल रावत 
कोच: दिग्विजय सिंह तोमर 
कैप्टन: दीपक बिष्ट 
मैनेजर: त्रिलोकनाथ गुप्ता 
खिलाड़ी: शैलेंद्र कुमार अन्थवाल, अनिल रावत, शीशपाल सिंह पोखरियाल, यशवंत सिंह रावत सहित पूरी टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत  ने कहा कि 40+ पहाड़ी ब्वायज के खिलाड़ियों ने ऋषिकेश के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने युवाओं को भी खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।टीम के संस्थापक गोपाल रावत  ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है।
गढ़ी मयचक के ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़  ने कहा कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर यशपाल असवाल, गौतम राणा, शैलेंद्र मिश्रा, गुरु चरण सिंह, दिनेश असवाल, अरुण थपलियाल, शंकर दयाल धनी, कमलेश चंद्र, सुमित पोखरियाल, विकी पवार, राजेंद्र रावत सहित क्षेत्र के अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सभी ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

Related Articles

हिन्दी English