UK : 5 साल हो गए पुलिस कर्मियों का 4600 पे ग्रेड देंगे की घोषणा किये हुए, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ, अब आंदोलन होगा :काशी सिंह ऐरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने पुलिस कर्मियों का ४६०० पेग्रेड का मामला उठाया है. ऐरी के मुताबिक़, सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है…ऐसा क्योँ ? मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी पांच साल पहले चरणबद्ध तरीके से देंगे करके लेकिन आज तो उस घोषणा पर अमल नहीं  हुआ…ऐसा क्योँ ? चेतावनी देते हुए उन्हूने कहा, UKD उन  पुलिस कर्मियों के साथ है…हमें अब भी उम्मीद है सरकार करेगी, क्यूंकि सरकार के दिन गिने चुने रह गए हैं..ऐसे में अगर नहीं अमल में लाती है तो हम बड़ा आन्दोलन करेंगे..
देखिये ऐरी ने क्या कहा……“आज से पाँच वर्ष पहले भाजपा सरकार ने कितने वायदे किये और कितने वायदे पूरे किये, आप देखेंगे तो पायेंगे कि भाजपा के किये वायदे पूरे नहीं हुए, केवल घोषणाएँ ही हुई ? उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 2001 बैच के पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 4600 रुपये करने की घोषणा की थी। आज 5 वर्ष से ऊपर हूँ गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा का क्या हुआ ? आजतक ये घोषणा पूरी नहीं हुई है ? मुख्यमंत्री खाली घोषणाएँ करते रहते हैं लेकिन उनकी कोई घोषणा 5 वर्ष में पूरी नहीं हुई है Iजैसे-जैसे विधानसभा निकट आ रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री नए-नए वायदे और घोषणाएँ कर रहे हैं, माननीयों पहले जो घोषणाएँ और वायदे किये हैं उन्हें तो पूरा करो Iजनता अब घोषणाएँ नहीं, घोषणाओं का धरातल पर परिणाम चाहती है !”

Related Articles

हिन्दी English