नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ब्लेंडर प्राइड की बोतल खरीदने  पर 1190 का भुगतान किया गया, जबकि प्रिंट रेट 1180 लिखा था 
नैनीताल :  जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दुकान के निरीक्षण में शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई। इसके अलावा दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी, जिससे ग्राहकों को निर्धारित मूल्य की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं थी।उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित संचालक को शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर करने तथा दुकान पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English