UK : परेशान होकर खांड गांव वासियों ने सौंपा SDM को ज्ञापन, खनन विभाग से खनन भंडारण की अनुमति न देने की मांग

ऋषिकेश : खांड गांव में खनन भंडारण से परेशान हो कर गुरुवार को स्थानीय लोग SDM से मिलने पहुंचे। इस दौरान संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।खनन विभाग से संबंधित भंडारण पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही नवीनीकरण हेतु NOC न देने का आग्रह किया है।
ज्ञापन जो सौंपा गया वह इस प्रकार है –
सेवा में,
श्रीमान,
उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश
विषय-पुनर्वास क्षेत्र खांंड गांव लाल पानी में प्लाट संख्या 23 /1 व 23/2 में रेत बजरी भंडारण पर पूर्ण रूप से शीघ्र रोक लगाई जाने के संबंध में ।
महोदय,
“निवेदन यह है कि खनन विभाग द्वारा यहां पर पांथरी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को रेत बजरी बोल्डर आदि भंडारण की अनुमति पूर्व में (जब यहां पर आबादी नहीं थी) प्रदान की गई है। लेकिन अब इस भंडारण क्षेत्र के चारों ओर घनी आबादी वह विस्थापितों के मकान बने हुए हैं और लोग निवासरत है । इसके पास में ही एक भव्य शिव शक्ति मंदिर भी स्थित है। जिसमें सुबह शाम बड़ी संख्या में बुजुर्ग गण व समस्त क्षेत्रवासी दर्शन के लिए आते हैं । इस भंडारण के कारण बुजुर्गगणों व जनता को आने-जाने में काफी दिक्कत व परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही वन क्षेत्र भंडारण क्षेत्र से 80 मीटर की दूरी पर स्थित है। हमारे द्वारा पूर्व में भी खनन विभाग में इस पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। लेकिन खनन विभाग के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत होने के कारण हमारी विगत कई वर्षों से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण कुछ लोग बीमार वह पूरा गांव परेशान है। महोदय भंडारण वाली जगह का नवीनीकरण अक्टूबर 2026 में पुनः शीघ्र होना है। जिस हेतु हम सभी क्षेत्रवासी आपसे अनुरोध करना चाहते हैं कि इसका नवीनीकरण हेतु आपके द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न दिया जाए और शीघ्र इस भंडारण को पूर्णतयः बंद किया जाए।”
“अतः हम सभी ग्रामवासी आपसे मांग करते हैं कि आप जनहित को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत पांथरी बिल्डिंग मटेरियल एवं भंडारण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश करने की कृपा करें। यदि इस भंडारण को तत्काल निरस्त नहीं किया जाता है तो हम सभी ग्रामवासी व खाांड गांव विस्थापित विकास समिति उग्र धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे और किसी भी अप्रिय घटना के लिए समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन व संबंधित खनन विभाग की होगी।ज्ञापन देने वालों में हरीश पंत, रोशन ध्यानी, एस पटेल, शिवानंद कुड़ियाल, निर्मल बहुगुणा, हुकम सिंह रावत, परशुराम कोठारी, शोभाराम भट्ट, डीएस गुंसाई वह अन्य लोग शामिल रहे।”
——————————————————
ज्ञापन कॉपी-






