ऋषिकेश: नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा :प्रेमचंद अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बिहार मे 5 बार के विधायक , छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश प्रभारी,भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बिहार  और बिहार सरकार के मंत्री  नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि  नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिलेगी।डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन नवीन अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने  नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
ALSO READ:  UK : नशे की लत ने पहुँचाया सलाख़ों के पीछे...ऋषिकेश क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Related Articles

हिन्दी English