ऋषिकेश : जगत कल्याण की मनोकामना के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर महापौर अनिता ममगाईं ने किया रूद्वाभिषेक

सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची महापौर ने श्रद्वालुओं को दी पर्व की बधाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :- महाशिवरात्रि के पर्व नगर निगम महपौर अनिता ममगई ने शनिवार को तीर्थ नगरी के पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में पति डा. हेतराम ममगई के साथ लोक कल्याण की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिवभक्तों को भी महापौर ने पर्व की बधाई दी।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

शनिवार को शहर के विभिन्न पौराणिक शिव मंदिरों और शिवालयों में शिवजी के दर्शन ,पूजन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत महापौर ने सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर महापौर ने बताया कि शनिवार को पड़े महाशिवरात्रि पर्व के दुलर्भ संजोग के चलते शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान सभी लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आये इसी मंगल कामना के साथ उनके द्वारा भगवान भोलेनाथ का रूद्वाभिषेक किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English