UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  टीएचडीसी लिमिटेड द्वारा संचालित सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि सतर्कता जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने के साथ ही उन्हें एक पारदर्शी एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है।
निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सतर्कता, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, शिक्षिका सीमा कटारिया तथा टीएचडीसी के अनिल मुंडु (उपमहाप्रबंधक ,मानव संसाधन), ललित भट्ट(प्रबंधक सर्तकता) , अशोक शर्मा , रवीन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास एवं नैतिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

हिन्दी English