ऋषिकेश : महेंद्र प्रसाद भट्ट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर महापौर ने जताया हर्ष, दी बधाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश : ऋषिकेश में रहकर छात्र जीवन से राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से देवभूमि ऋषिकेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है। नगर निगम महापौर ने उन्हें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

जारी बयान में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि “भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक एवं संगठन में तमाम छोटे बड़े पदों का अपार अनुभव रखने वाले महेन्द्र प्रसाद भट्ट जी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने से ना सिर्फ तीर्थ नगरी बल्कि समूचे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और खुशी का माहौल है।राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले भट्ट जी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के सांगठनिक ढांचे में और मजबूती आयेगी”.

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट

आज नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देहरादून में भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें उत्तराखंड में पार्टी के सर्वोच्च दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।भाजपा मुख्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान महापौर ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पुष्प गुच्छ एवं गंगाजली भेंटकर महापौर ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर ने उन्हें देवभूमि ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध संगीतमय आरती में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकरते हुए कहा कि उनकी ऋषिकेश से तमाम छोटी बड़ी यादें जुड़ी हैं। समय मिलते ही वह देवभूमि का दौरा कर गंगा आरती में शिरकत के साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English