ऋषिकेश :मेयर अनिता ममगाई ने दिवंगत सीडीएस रावत की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को किए फल वितरित कहा देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए सदैव याद किए जायेंगे सीडीएस बिपिन रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिवंगत सीडीएस (CDS) बिपिन रावत के 65वें जन्मदिन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि सीडीएस स्वर्गीय रावत सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगें।

बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भजनगढ़ स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंची महापौर ने बेहद सेवाभाव के साथ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। उन्होंने विभिन्न थिंक टैंकों की गतिविधियों में काफी समय और ऊर्जा दी ।देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारें बीच नही हैं लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

ALSO READ:  UK : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 MBBS सीटों के लिए रास्ता साफ, सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

इस दौरान पंकज शर्मा,एच एन सिंह, राजकुमारी जुगलान,रजनी बिष्ट, विवेक गोस्वामी,पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह,नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल राजभर, जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, ओम ठाकुर, गजेंद्र राणा, नीरज सहरावत,सुशील भट्ट, सुन्नू रतूड़ी, आशीष नेगी, आशीष कुकरेती, विवेक रावत, संदीप कंडारी, सरोज कुकरेती, संतोष रावत आदि मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English