UK : भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से भावुक हुए श्रद्धालु

हल्द्वानी :  12 अक्टूबर 2026, सोमवार को नगर की ऐतिहासिक प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति, हल्द्वानी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज भावुक और रोमांचक प्रसंगों का मंचन व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा कराया गया।

दिन की लीला में *राम राज्याभिषेक की तैयारी, कैकई-मंथरा संवाद, कैकई-दशरथ संवाद तथा राम वनगमन* की भावुक लीला का मंचन किया गया। कैकई द्वारा वरदान मांगने और राजा दशरथ की विवशता तथा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पिता की आज्ञा के लिए राजसिंहासन त्याग कर वन जाने के प्रसंग को देख दर्शकों की आँखें नम हो गईं।वहीं वृदावन से आई श्री बृजेश्वरी लीला मंडल द्वारा रात्रि की लीला में श्री राम जन्म, महर्षि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन तथा ताड़का वध की लीला दिखाई जाएगी। जिसमें पुत्रेष्टि यज्ञ के पश्चात चारों भाइयों के जन्मोत्सव और ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को ताड़का वध के लिए ले जाने के पराक्रमी प्रसंग का भव्य मंचन होगा।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी

लीला का मंचन प्राचीन रामलीला मैदान, हल्द्वानी में हो रहा है। इस अवसर पर समिति के बसंत अग्रवाल , मनोज गुप्ता, भोलानाथ केसरवानी, विनीत अग्रवाल अजय राजौर, अमित जोशी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आज व्यास पूजन शैलेंद्र बाली, अंजू बाली,अमरनाथ जोशी, सौरभ सिंघल ने किया।

ALSO READ:  UK :बलबीर सिंह रौतेला बने (TGMOU) टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के निर्विरोध अध्यक्ष

समिति ने सभी नगरवासियों से समय पर पहुँचकर लीला का आनंद लेने की अपील की है। आज राम सेवा में अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन, पुनर्वा महिला समिति,महिला व्यापार मंडल, आकृति सोसाइटी के अलावा, संजय गोयल, महेश राजा, वंश गुप्ता, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, तनिष्क सनवाल आदि रहे.।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English