ऋषिकेश : लक्ष्य योग अकादमी का उद्घाटन पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • लक्ष्य योग अकैडमी, ऋषिकेश के भव्य इनॉगरेशन का आयोजन
  • मंगलवार को अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ
  • पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने किया रिबन काटकर

ऋषिकेश : रविवार को पुष्कर मंदिर मार्ग ऋषिकेश में लक्ष्य योग अकादमी का बतौर मुख्य अतिथि रिबन काट कर दीप प्रज्वलित कर संत गाणों के सानिध्य में शुभारंभ किया।

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर एवं मुख्य अतिथि अनीता ममगाई द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने योगा सेंटर का विधिवत उद्घाटन करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस योग केंद्र के संस्थापक एवं संचालक योगाचार्य Shivam Goswami हैं, जो विश्व चैंपियन रह चुके हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वे सर्वश्रेष्ठ योग टीचर अवार्ड से सम्मानित एवं नेशनल कोच के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

ALSO READ:  UK : चोरी की घटना में वांछित महिला अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ क्षेत्री गिरफ्तार

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें स्वामी आत्माराम स्वरूप, आचार्य गंगाराम, स्वामी चेतन स्वरूप, डॉ. हर्ष ममगाईं, हमेश गिरी, सिद्धार्थ कोठारी, योगाचार्य महेश कोठारी, तथा योगाचार्य रोहित गोस्वामी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में योग प्रेमी एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए लक्ष्य योग अकैडमी की सराहना की। अकैडमी के छात्र पूर्व में भी देश एवं विदेश की विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और भारत का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं।

ALSO READ:  UK :देहरादून में पैनिसिया अस्पताल में लगी आग, एक महिला की मौत 16 घायल

इस अवसर पर योगाचार्य शिवम गोस्वामी ने कहा कि उनका उद्देश्य योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखकर उसे एक संपूर्ण जीवन शैली के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और योग के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

हिन्दी English