ऋषिकेश : चमोली में करंट लगने की घटना के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार और UPCL का संयुक्त रूप से पुतला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : 19 जुलाई को चमोली में नमामि गंगे परियोजना के विद्युत ट्रांसफर की बिजली के करंट फैलने से लगभग 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

चमोली में हुए हादसे के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार एवं यूपीसीएल के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के कांग्रेस जनों ने विरोध में श्यामपुर बाईपास तिराहे में राज्य सरकार व यूपीसीएल का संयुक्त पुतला फूंका. हादसे में मारे गए मृतकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार चमोली हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाएं. उन्होंने मृतक परिवारों को मुआवजे राशि के रूप में ₹5 लाख दिए जाने को नाकाफी बताते हुए अविलंब ₹25 लाख देने व मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में भी अब गरबा डांडिया नृत्य, धूमधाम से संपन्न हुआ आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2

पुतला फूंकने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव भगवती सेमवाल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह रावत, महासचिव केपी कंडवाल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवप्रयाग आशीष राणा कोटी, देवी प्रसाद व्यास, सोहन सिंह रौतेला, जिला महासचिव देव पोखरियाल, महासचिव शिवदयाल रतूड़ी कोषाध्यक्ष विनोद गैरोला, कुलदीप सिंह अस्वाल, विकास कंडियाल, देवेंद्र सिंह,योगराज दत्त नौटियाल, देवेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र लखेरा विपिन पाल प्रदीप राणा, जसवीर रiगढ़ पवन कुमार ,निर्मला देवी आदि शामिल थे.

ALSO READ:  UK : भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English