ऋषिकेश : आये थे प्री वेंडिंग शूट के लिये…डूबने लगा दिल्ली से आया कपल, कुछ इस तरह हुई घटना (विडियो देखिये)

दिल्ली से आये थे युवक युवती प्री वेडिंग शूट के लिए, बयासी स्टेशन की SDRF टीम ने बचाई बमुश्किल जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शादी हुई नहीं… जान को पहले आ गई….सस्कारों, रीति रिवाजों को एक तरफ सरका कर नए नए शौक उपत्नन हो रहे हैं. उसी शौक में कभी जान पर भी आ जाती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला ब्यासी इलाके में.  व्यासी से SDRF को सूचित किया गया था कि  प्री वेंडिंग शूटिंग के लिए दिल्ली से आये एक युवक युवती डूब रहे है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है.  सूचना पर SDRF पोस्ट  ब्यासी से रेस्क्यू टीम टीम कमांडर दीपक नेगी के नेतृत्व में राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।।।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

वीडियो में देखिये घटना—-

गौरतलब है कि दिल्ली निवासी मानस पुत्र मुकेश खेड़ा उम्र 27 वर्ष एवं अंजली पुत्री नवीन अनेजा अपनी शादी से पूर्व प्री वेंडिंग शूट हेतु ब्यासी पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह जोड़ा बीच नदी मे ही फंस गया। शूट कर रहे कर्मियों द्वारा तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर SDRF टीम द्वारा समय पर पहुंचकर दोनों को रेस्क्यू किया गया। हादसे में  युवक बेहोश हो गया था, जिसे SDRF टीम द्वारा  प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया. उसके बाद तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया. ऐसे में लोगों की मांग है प्री वेडिंग शूट के चक्कर में नियम कानून बनाना बहुत जरुरी है.  नहीं तो कोई बड़ी घटना कभी भी हो सकती है. ऐसे में जान माल का नुक्सान हो सकता है.इस घटना के बाद लोग कितना सबक लेंगे यह वक्त बताएगा…

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English