ऋषिकेश: चार दिवसीय श्री राम जन्मभूमि महोत्सव का शुभारंभ हुआ, मुख्य अतिथि रहीं नगर पालिका परिषद नीलम बिजल्वाण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  पुष्कर मंदिर रोड़ के समस्त व्यापारी गण एवं पल्लेदार संघ की ओर से चार दिवसीय श्री राम महोत्सव का  शुभारंभ रविवार को  हुआ.  जिसमें भगवान श्री राम   परिवार का हनुमान जी सहित विधिवत् पूजन किया गया. महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्षा नीलम विजल्वाण  रहीं.   उन्होंने इस अवसर पर  कहा श्री राम हमारे आराध्य हैं और उनके जीवन से हमें नीति, धर्म, राम राज्य की स्थापना का आदर्श ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने इस आयोजन के लिए व्यापारी संगठन एवं पल्लेदार संघ का भी धन्यवाद किया.
महोत्सव के आयोजन में  मधुसूदन अग्रवाल, प्रवीण कुमार एवं यश कालरा बताया कि यह महोत्सव चार दिन तक चलेगा. जिसमें सुंदरकांड ,भजन संध्या, और 22 तारीख को विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के लिए आयोजित किया जाएगा. यश कालरा ने बताया कि 22 जनवरी शाम 6:00 बजे आरती रंग उत्सव फूलों की होली एवं अयोध्या में भव्य महोत्सव के रूप में आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है. महोत्सव में पूजन एवं संचालन आचार्य रामकृष्ण  पोखरियाल एवं पं0  शुभम बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर विपिन शेट्टी, सामाजिक कार्यकर्ता  मदन शर्मा मद्दी भाई, अनिल कोहली ,राजीव मोहन  राधे साहनी, अग्रवाल और यश कलर मधुसूदन अग्रवाल राजेश मौर्य रतन गोयल आदि ने सहयोग किया।
ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English