ऋषिकेश : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध  प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  दिनांक 8 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा हल्द्वानी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में जगह-जगह रोककर परेशान किया गया।
उत्तराखंड कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं ने एक सुर में कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रोकने का मामला नहीं है, बल्कि देशभर में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का उदाहरण है। कांग्रेस के अनुसार भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस की रैलियों, कार्यक्रमों एवं राजनीतिक गतिविधियों में बाधाएं उत्पन्न कर लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।इसी के विरोध में आज 12 अगस्त को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में जाने से रोकना और पुलिस प्रशासन के माध्यम से उन्हें प्रताड़ित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके कांग्रेस की आवाज को नहीं दबाया जा सकता साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के एक दलित होने के कारण उनके कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा जल से उस मंच की धुलाई सफाई भी कराई गई जिससे भाजपा की दलित विरोधी सोच का प्रदर्शन होता है कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है ओर जनता के हितों के साथ साथ कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव ऐड. राकेश सिंह एवं महंत विनय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है और उसके कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने या कार्यक्रमों में जाने से रोकने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और कार्यक्रम आयोजित करने का समान अधिकार है।पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं राजनीतिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।आज पुतला दहन द्वारा अपना विरोध दर्ज कराने में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, प्यारेलाल जुगरान, शेर सिंह रावत, मदन शर्मा, राकेश अग्रवाल, मधु मिश्रा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सरोजिनी थपलियाल, सत्य कपरुवान, भगवान सिंह पँवार, मनीष जाटव, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, ऋषि सिंघल, रुकम पोखरियाल, वीरेंद्र नौटियाल, विनोद रतूड़ी, अभिषेक शर्मा, सूरज भट्ट, पुरंजय भरद्वाज, जगजीत सिंह (जग्गी), राकेश वर्मा, बप्पी अधिकारी, रवि थापा, आयुष थापा, शिवम रावतआदि कांग्रेसजन उपस्थित रहेl
ALSO READ:  UK : बुलेट मोटरसाइकिल पर 17 माह से देशभर में जनजागरण कर रहीं तापसी उपाध्याय का हुआ स्वागत सम्मान ऋषिकेश SVMC में

Related Articles

हिन्दी English