ऋषिकेश: हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सोमवार को कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डा. अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

ALSO READ:  UK : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 MBBS सीटों के लिए रास्ता साफ, सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

डा. अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है।इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, भाजपा नेता राजपाल ठाकुर, व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल, संजय भारद्वाज, सुमित तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English