UK :बागेश्वर के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर में आग लगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : नवरात्रि के पावन दिनों में बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर में आग लगने की खबर ने मन को भीतर तक व्यथित कर दिया है।  यह मंदिर लकड़ी का बना था, प्राचीन मंदिर में शानदार नक्कासी की गयी थी….घटना से भक्त दुखी हैं. वहीँ  कपकोट-कांडा से  भाजपा विधायक सुरेश गडिया ने घटना पर दुःख ब्यक्त किया है.

उन्हूने कहा,

आदि शक्ति माँ भगवती बदियाकोट के पावन मंदिर में हुए अग्निकांड से मन बेहद व्यथित है। जिस मंदिर में वर्षों से हमारे बुजुर्गों ने सिर झुकाया, जहाँ अनगिनत भक्तों ने अपनी मनोकामनाएँ माँ के चरणों में रखीं, जहाँ हमारी परंपराएँ और हमारी भावनाएँ पीढ़ियों से जुड़ी हैं आज उसी धाम को इस अवस्था में देखना अत्यंत पीड़ादायक है।मंदिर को हुई क्षति देखकर आँखें नम हैं, लेकिन माँ पर विश्वास आज भी उतना ही अडिग है। क्योंकि मंदिर की दीवारों को अग्नि नुकसान पहुँचा सकती है, माँ के प्रति हमारी श्रद्धा को नहीं, हमारे हृदय में जल रही आस्था की ज्योति कभी नहीं बुझ सकती।
आज समस्त ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर में स्थलीय निरीक्षण किया और सभी से आत्मीयता से वार्ता की। हर किसी के मन में माँ के धाम को लेकर पीड़ा है, लेकिन इसी पीड़ा के बीच हम सभी ने एक संकल्प भी लिया है कि माँ भगवती की कृपा से इस पावन धाम को फिर से संवारेंगे। माँ का मंदिर फिर सजेगा, फिर दीपों से जगमगाएगा और फिर माँ के जयकारों से गूंजेगा।मुझे विश्वास है कि माँ स्वयं हमें शक्ति देंगी। आज जो कुछ खोया है, उसे हम सबके सहयोग और माँ के आशीर्वाद से फिर से संजोएंगे। यह केवल मंदिर का पुनर्निर्माण नहीं होगा,यह हमारी आस्था, हमारी संस्कृति और हमारी पीढ़ियों की भावनाओं को फिर से संवारने का संकल्प होगा।जय माँ आदिशक्ति भगवती 

Related Articles

हिन्दी English