UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी के रामलीला महोत्सव में सीता हरण और जटायू उद्धार, रात्रि में दशरथ-कैकई संवाद और राम वनगमन का मंचन किया गया

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी: प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में आज दिन में सीता हरण और जटायू उद्धार, रात्रि में दशरथ-कैकई संवाद और राम वनगमन की मार्मिक लीला नगर की ऐतिहासिक *प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति, हल्द्वानी* द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज मार्मिक और भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया।

आज दिन की लीला में *सूर्पणखा-रावण संवाद, मारीच-रावण संवाद, सीता हरण, जटायू उद्धार तथा सीता खोज* की लीला का मंचन होगा। जिसमें नाक कटने के बाद सूर्पणखा द्वारा रावण को उकसाना, रावण द्वारा मारीच को स्वर्ण मृग बनने के लिए विवश करना, मारीच के कपट वेश में आकर सीता जी को छलना, रावण द्वारा सीता हरण तथा जटायू द्वारा अपने प्राण देकर सीता जी की रक्षा करने और भगवान राम द्वारा जटायू का उद्धार करने का भावुक प्रसंग दिखाया जाएगा। आज व्यास पूजन आलोक शारदा, मनोहर केसरवानी, प्रदीप बिष्ट, हरिमोहन अरोरा, योगेश जोशी, आनंद बल्लभ भाकुनी, सतेंद्र शम्मी, त्रिलोक बनौली ,ललित जोशी ने किया।
रात्रि की लीला में बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन द्वारा राज्याभिषेक घोषणा, दशरथ-कैकई संवाद तथा राम वनगमन की लीला का मंचन किया गया। जिसमें राजा दशरथ द्वारा राम के राज्याभिषेक की घोषणा, कैकई का कोप भवन में जाना, वरदान मांगना और भगवान राम द्वारा पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वन को प्रस्थान करने का अत्यंत भावुक दृश्य दर्शाया गया।
समिति के पदाधिकारियों एन बी गुणवंत, प्रेम गुप्ता,विवेक कश्यप, भवानी शंकर नीरज, अतुल अग्रवाल, हरीश आर्य ने सभी नगरवासियों, मातृशक्ति एवं रामभक्तों से रामलीला में सपरिवार पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की । आज की लीला में श्री रामलीला मैदान में महेश राजा,जितेंद्र देवल, तनिष्क सोनकर, सचिन जायसवाल, सूर्यांश गुप्ता, तनिष्क सनवाल, महेंद्र बोरा, रितेश जोशी, सुशील साहू, हितेश शर्मा, सुशील शर्मा आदि ने सेवा दी।




