ऋषिकेश : प्रशासन ने नहीं ली सुध, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का समाधान बीना चौहान ने किया समस्या का समाधान तत्काल
पानी का जलभराव का हुआ समाधान प्रगति पुरम में

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के प्रगति पुरम गली नंबर 5 क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या बनी हुई थी। क्षेत्र के एक खाली स्थान में बारिश का पानी जमा होने के बाद लोगों के घरों में घुस रहा था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए रात्रि करीब 10 बजे मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों के घरों में जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिस खाली स्थान से पानी का अत्यधिक बहाव हो रहा है, वहां बाउंड्रीवाल बनाकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।गुरुवार को ग्रामीणों की एकजुटता और सहयोग से मौके पर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुद फावड़े व बेलचे उठाकर श्रमदान किया और समस्या के समाधान में अपना योगदान दिया।कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आने पर ग्रामीणों की चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में सभी को मिलकर समस्या का समाधान करना चाहिए। जिस खाली स्थान से पानी अत्यधिक मात्रा में आता था, वहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगीसमाजसेवी शांति थपलियाल ने कहा कि जब प्रशासन ग्रामीणों की समस्या की सुध नहीं लेता है, तो ग्रामीणों को स्वयं आगे आकर समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की एकजुटता से जलभराव की समस्या का समाधान संभव हो पाया है।
इस दौरान ग्राम प्रधान खदरी की प्रतिनिधि शांति थपलियाल, समाजसेवी विनोद चौहान, कैलाश बिजौला, विनोद भट्ट, सत्यपाल बिष्ट, सुमित, नरेंद्र, गजेंद्र भंडारी, नरेंद्र रावत, रामचंद्र पोखरियाल,, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र बरतवाल, दिव्या देवी, अनीता, लीला देवी, रजनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



