ऋषिकेश के क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंजाब प्रांत के भारत-पाक सीमा से लगे फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF जवानों से मुलाकात की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
फिरोजपुर/ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंजाब प्रांत के भारत-पाक सीमा से लगे फिरोजपुर बॉर्डर पर सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के जज्बे की प्रशंसा करते हुए बॉर्डर की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरे विश्व की सबसे ताकतवर सेना में से एक है। भारतीय सेना के जाबांज हौसलों और ताकत के बलबूते ही प्रत्येक भारतवासी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि देश की हिफाजत सेना के हाथ में है।

Related Articles

हिन्दी English