UK : राज्य आंदोलनकारियों का मामला देश के प्रधानमंत्री तक ले कर जाएंगे : रसिक महाराज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक हुई संपन्न

ऋषिकेश में शहीद स्मारक पर राज्य निर्माण सेनानी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सनातन परिषद के अध्यक्ष नरसिंह पीठाधीश्वर  रसिक  महाराज रहे।

मंच का संचालक राज्य निर्माण सेनानी सहित स्मारक के अध्यक्ष डी एस गुसाईं ने किया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बलवीर सिंह नेगी  की अध्यक्षता में हुई। बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण रही। राजनीतिक तौर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्य निर्माण सेनानियों के चयनीकरण, 10% क्षेतिज आरक्षण उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानियों का दर्जा दिलाने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक हुई।

ALSO READ:  ऋषिकेश : राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया संरक्षण का महत्व

बैठक में बैठक में मुख्य अतिथि रसिक  महाराज ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि वह उत्तराखंड सरकार से जल्दी ही राज्य आंदोलनकारी के एक प्रतिनिधित्व की भेंट कराएंगे एवं राज्य निर्माण सेनानियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं ।रसिक महाराज ने कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार आप लोगों की बात पर विचार नहीं करती है एवं आपकी मांगे पूरी नहीं करती हैं तो राज्य आंदोलनकारी की मांगों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  या देश के गृहमंत्री अमित शाह जी से बात करेंगे। रसिक  महाराज ने यह भी कहा कि अगर यहां से भी राज्य आंदोलनकारी की मांग पूरी करने का रास्ता नहीं निकला तो देश के प्रधानमंत्री  से बात करेंगे।  हमें पूर्ण रूप से विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री सभी राज्य आंदोलनकारी की मांगों को पूरा करेंगे।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल को सराहा, एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित संजय शास्त्री, चंदन सिंह पवार,गंभीर सिंह मेवाड़ ,युद्धवीर सिंह चौहान, रमा बल्लभ भट्ट, रमेश रतूरी, प्रमोद डोभाल, श्रीमती रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बूढ़ाकोटि, जया डोभाल, रविंद्र कौर, जयंती नेगी, शकुंतला नेगी, कमला पोखरियाल, सटेश्वरी मनोरी चैता कंडवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

हिन्दी English