UK : कांडा कम्स्यार इलाके में राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय को माता बहनों ने दिया आशीर्वाद रक्षा सूत्र बाँध कर
कांडा में ढन्डार में राम लीला ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS
- स्थानीय निवासी हैं मंत्री भूपेश उपाध्याय, कांडा पहुंचे तो ‘मातृशक्ति ने किया भव्य स्वागत
- हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर दिया आशीर्वाद उपाध्याय को
- आम जन में ख़ुशी देखकर गदगद हुए उपाध्याय, बोले जनता ही मालिक मिल रहा आशीर्वाद
कांडा/बागेश्वर : कपकोट विधानसभा के कांडा कम्स्यार घाटी में राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष- उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद दर्जा राज्य मंत्री (उत्तराखण्ड सरकार) ने रक्षा बंधन कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान माताओं बहनों ने उनके हाथों में रक्षा सूत्र बाँध कर उन्हें अपना आशीर्वाद किया. उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया, “अदभुत
अकल्पनीय
अविश्वसनीय
…..विगत 23 अगस्त को कपकोट विधानसभा के कांडा में कांडा कमस्यार क्षेत्र की मातृ शक्ति के साथ ऐतिहासिक रूप से विशाल रक्षा बंधन कार्यक्रम मनाया lकांडा में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में ऐतिहासिक रूप से लगभग 5200 बहनों ने मुझको राखी बांधी एवं साथ में भोजन किया, जनपद बागेश्वर के इतिहास में सर्वाधिक महिलाओं के किसी एक कार्यक्रम में एकत्र होने का रिकॉर्ड बन गया l 

लगभग 5200 बहनों ने मुझको जो राखी बांधी है यह मात्र एक धागा नहीं बल्कि इन बहनो के प्रति मेरी आजीवन जिम्मेदारी है जिसको मैं सदैव निभाने के लिये प्रतिबद्ध रहूँगा lइतनी बड़ी संख्या में बहनों का आना, भावनाओ के साथ रक्षा सूत्र बाँधना यह एक सुखद एवं भावनात्मक एहसास है जिसको सिर्फ महसूस किया जा सकता है, अत्यंत भावविभोर हूँ कि इतनी बड़ी संख्या में बहनो ने आकर जो ताकत मुझको दी, जो विश्वास मुझ पर जताया आजीवन इस कर्ज को चुकाने का प्रयास करूंगा lरक्षा बंधन तक कांडा कपकोट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार इस तरह के रक्षा बंधन कार्यक्रम चलते रहेंगे, प्रभु से प्रार्थना है कि मुझको इस लायक बनायें, इतनी शक्ति दें कि मैं इन बहनों के दुःख हरने के योग्य बन सकूँ lकार्यक्रम को सफल बनाने के लिये, जनपद बागेश्वर में एक नया इतिहास रचने के लिये कार्यक्रम में पहुंची कांडा कमस्यार क्षेत्र की सभी बहनो का पुनः हृदय से आभार धन्यवाद lकांडा कमस्यार की महान मातृशक्ति के चरणों में सादर नमन वंदनआपके द्वारा दिये गये अमूल्य स्नेह एवं आशीर्वाद के लिये आपका आजीवन ऋणी रहूँगा”









