यूपी : 36.9 करोड़ की लागत से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक व स्मार्ट..PM मोदी करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी के प्रस्ताव पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत किया गया है।इसके कायाकल्प के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने 36•9 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।इस बजट से नये स्टेशन का निर्माण, पोर्टिको का प्रावधान, द्वितीय प्रवेश पर भी नये स्टेशन भवन एवं सरकुलेटिंग एरिया का निर्माण व विकास होगा। सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु चौड़ी सड़कों का निर्माण, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्थानीय शिल्पकला एवं संस्कृति के समावेशन से सौन्दर्यीकरण एवं हरित पट्टी का विकास होगा।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

इसके अलावा 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण, जिसरा रूफ प्लाजा के रूप में विकास होगा।स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, आधुनिक प्रतिक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यावसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रूम बनाया जाएगा।इसके अतिरिक्त लिफ्ट,रैम्प एवं स्वचालित सीढियों का प्रावधान होगा। इसके साथ आधुनिक कोच गाइडेंस एवं इंडीकेशन बोर्ड, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरा, फ्री वाई-फाई की सुविधा, जीपीएस क्लाॅक एवं स्वचालित यात्री उद्घोषणा का प्रवधान होगा।इसमें प्लेटफार्म चार की तरफ यूटीएस काउंटर और टू व्हीलर पार्किंग भी बनेगी।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने 11 नवम्बर 2022 को रेलवे स्टेशन को आधुनिक व स्मार्ट बनाने के लिए रेलवे विभाग को 21 विन्दुओं का विस्तृत प्रस्ताव दिया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को उपरोक्त कार्य का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English