पिथौरागढ़  :  अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, 1 की मौत, 3 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़  : जनपद पिथौरागढ़ के बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर बीती देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार, एक महिन्द्रा कमांडर डीआई (वाहन संख्या UA05 5382), जो एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी, कॉटेबोरा से बसौड की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी वड्डा, एसडीआरएफ (SDRF) पिथौरागढ़ टीम एवं 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे सभी चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

वाहन में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान श्री लक्की भण्डारी (22 वर्ष), निवासी कॉटेबोरागांव, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। घायलों में वाहन चालक श्री जगदीश बिष्ट (40 वर्ष), श्री मोहन सिंह (40 वर्ष) तथा श्री सचिन चन्द (22 वर्ष) शामिल हैं।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मौत, टांडा जंगल में हुआ हादसा

सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ टीम एवं जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English