UK : गूलर घाटी में यात्री बस पुल से नीचे गिरी, ४ के शव बरामद, २० घायलों को भेजा हॉस्पिटल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : गूलर घाटी में आज सुबह एक यात्री बस पुल से नीचे गिर गयी. जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है. समाचार लिखे जाने तक ४ के शव बरामद कर लिए थे, बाकी २० को हॉस्पिटल भेजा गया है, जिसमें कई गंभीर बताई जा रही हैं. टिहरी जिले के अंतर्गत पड़ता है इलाका…ऋषिकेश से लग भाग १० से १५ किलोमीटर की दूरी पर है घटनास्थल. बस हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी.  मुनि की रेती पुलिस के मुताबिक़,   गूलर के पास बस खाई में गिर गई थी, टिहरी पुलिस का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है।बस संख्या UK09PA9779 थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास खाई में गिर गई है।सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची टिहरी पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है। हादसे में अब तक 04 शव बरामद किए जा चुके हैं।रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। पुलिस एवं राहत-बचाव टीमें पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं।

Related Articles

हिन्दी English