पिथौरागढ़ : 38वें राष्ट्रीय खेलों के मैसकॉट मौली पहुँचा पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम जिलाधिकारी और एसपी ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सीमांत जिला पिथौरागढ़  में 28 जनवरी से प्रारंभ होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का मैस्कॉट मौली आज जनपद पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुँचा। मौली राष्ट्रीय खेलों की मशाल के साथ देश भर में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु यात्रा कर रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी  विनेद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने स्वयं स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों में बोक्सिंग की मेज़बानी पिथौरागढ़ द्वारा करना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सभी नागरिकों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी जागृत करते हैं।
ALSO READ:  UK : बरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी (रामनगर एवं कालाढूंगी) द्वारा रामनगर के खताड़ी में नगरपालिका के मीट व मिठाई की दुकानों में छापेमारी से हडकंप
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English