UK : बरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी (रामनगर एवं कालाढूंगी) द्वारा रामनगर के खताड़ी में नगरपालिका के मीट व मिठाई की दुकानों में छापेमारी से हडकंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रामनगर : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड व जिलाधिकारी नैनीताल  के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी (रामनगर एवं कालाढूंगी ) द्वारा रामनगर के खताड़ी में नगरपालिका के मीट व मिठाई की दुकानों में व्यापक निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया गया। अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हडकंप की स्थित रही.बताया जा रहा है कई शिकायतें मिलने के बाद एक्शन हुआ है. 
———————————
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया:
निरीक्षण कार्रवाई: कुल 07 खाद्य प्रतिष्ठानों का विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई, स्वच्छता मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण की स्थिति को जांचा गया और नियमित रूप से साफ सफ़ाई करने के निर्देश दिए।नमूना संग्रहण (सैंपलिंग): खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका एवं गुणवत्ता जांच हेतु मिठाई का 01 नमूना  नियमानुसार संगृहीत कर प्रयोगशाला (फूड लैब) जांच हेतु भेजा गया है। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
———————————-
बिना लाइसेंस प्रतिष्ठान पर कार्रवाई: निरीक्षण के दौरान 06 मीट खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मौके पर वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31(2)के  तहत 07 दिवस का सुधारात्मक नोटिस जारी करते हुए तत्काल लाइसेंस बनवाने /प्रस्तुत हेतु निर्देशित किया गया है। निश्चित समयावधि में लाइसेंस न बनवाने पर प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 58/63 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिसमें अधिकतम 2 लाख से 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
———————————–
वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने सभी खाद्य कारोबारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वे बिना लाइसेंस कारोबार न करें और आम जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराएं। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही नगरपालिका को खताड़ी स्थित मीट मार्केट में आवश्यक सुविधाएं करने के विशेष निर्देश दिए ,जिसमे ढक्कन युक्त डस्टबिन,दुकानों में शीशे ,स्टैनलेस स्टील के मीट टांगने हेतु पाइप और हुक्स आदि ।संयुक्त कार्यवाही टीम में नगरपालिका से सफाई निरीक्षक लल्ला मियां कर निरीक्षक शिखा आर्य व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रामनगर से वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान व अन्य रहे।जिसकी दैनिक आधार पर रिपोर्ट आयुक्त व जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी का रही है।

Related Articles

हिन्दी English