UK : UKD ने ऋषिकेश में UIIDB को भंग करने तथा सरकारी जमीनों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

ऋषिकेश : मंगलवार को #उक्रांद #UKD के कार्यकर्ता पहुंचे #तहसील में। इस दौरान ज्ञापन सौंपा गया कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारी को। आपको ज्ञात होना चाहिए उत्तराखण्ड की #बहुमूल्य #सरकारी एवं #सार्वजनिक #भूमि #राज्य की #अमूल्य #संपदा है। यह भूमि प्रदेश के वर्तमान और भावी विकास, #जनहित, #पर्यावरणीय #संरक्षण तथा स्थानीय नागरिकों के अधिकारों से सीधे जुड़ी हुई है।
राज्य में उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड #(UIIDB) के माध्यम से सरकारी जमीनों की नीलामी अथवा व्यावसायिक उपयोग को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं। उत्तराखण्ड जैसे सीमित भू-संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य में सरकारी भूमि को बाजार आधारित नीलामी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाना दीर्घकाल में प्रदेश के हितों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।सरकारी भूमि केवल राजस्व प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की सार्वजनिक संपत्ति है। ऐसी भूमि का उपयोग पारदर्शी प्रक्रिया, व्यापक जनहित, स्थानीय लोगों के हितों तथा पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए ही किया जाना चाहिए।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल मांग करता है कि—
• UIIDB को तत्काल भंग किया जाए।
• UIIDB के माध्यम से सरकारी जमीनों की प्रस्तावित/चल रही नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
• सरकारी भूमि के हस्तांतरण एवं व्यावसायिक उपयोग से संबंधित सभी निर्णयों की पारदर्शी एवं स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।
• सरकारी भूमि के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पूर्व स्थानीय जनता के हितों और पर्यावरणीय प्रभावों का समुचित मूल्यांकन किया जाए।
• प्रदेश की बहुमूल्य सरकारी भूमि को निजी व्यावसायिक हितों में जाने से रोकने के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी भूमि संरक्षण नीति बनाई जाए।
• सरकारी भूमि से संबंधित सभी प्रस्तावों, नीलामी प्रक्रियाओं एवं आवंटनों की जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
उत्तराखण्ड के हित में UIIDB को भंग करके सरकारी जमीनों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए। अगर उत्तराखण्ड सरकार ये मांग स्वीकार नहीं करती है तो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल बृजमोहन सजवान सौम्या चौधरी राजेंद्र गुनसोला, रमेश राठौड़ी, अनिल राणा मंजू कलोदा, जयपाल सिंह भंडारी, विजयपाल सिंह, सुनील बिष्ट,राजेश चमोली ,सौरव से माल प्रवीण चंद्र रमोला मोहन प्रसाद भट्ट जितेंद्र गोसाई एवम् अमित राणा आदि उपस्थित रहे।



