UK : ऋषिकेश में नाबालिक के साथ…गोलू मद्धेशिया उर्फ सत्यम मद्धेशिया और सुमित दास गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- नाबालिग से संबंधित दो गंभीर प्रकरणों में ऋषिकेश पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग से संबंधित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा दो पृथक अभियोगों में नामजद 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है
ऋषिकेश : दिनांक 25.7.26 को वादनी निवासी शान्तिनगर ऋषिकेश के द्धारा स्वंय के नाबालिक होने के दौरान शादी का झासा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने की लिखित तहरीर प्राप्त होने पर इसी प्रकार मु0अ0सं0-329/2026, धारा 69/308 बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम बनाम सत्यम मधेशिया पंजीकृत कराया गया।
—————————— —
दिनांक 19.09.2026 को वादिनी निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, आईडीपीएल, वीरभद्र, ऋषिकेश द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने एवं उसके साथ यौन संबंध बनाए जाने के संबंध में तहरीर दी गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0-471/2026, धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
***************************
प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
****************************
गठित पुलिस टीम द्धारा मु0अ0सं0-329/2026 में नामजद अभियुक्त गोलू मद्धेशिया उर्फ सत्यम मद्धेशिया पुत्र नंदकिशोर मद्धेशिया निवासी मौहल्ला आजाद नगर, थाना बरहज, जनपद देवरिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्त जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश में जाकर अभियुक्त के संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी के दौरान अभियुक्त अपने घर की छत पर छिपा हुआ मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसके घर मौहल्ला आजाद नगर, थाना बरहज, जनपद देवरिया, उत्तर प्रदेश को उसके विरुद्ध पंजीकृत अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार दिनांक 20.9.26 को समय 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
—————————–
गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-471/2026 में नामजद अभियुक्त सुमित दास पुत्र जनमदास निवासी ग्राम ओखला चांठी, लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी धर्मपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु आईडीपीएल क्षेत्र में पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त आईडीपीएल गोल चक्कर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अपराध से अवगत कराते हुए आईडीपीएल गोल चक्कर के पास से दिनांक 20.9.26 को समय 20.25 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण—
1- सुमित दास पुत्र जनमदास, निवासी ग्राम ओखला चांठी, लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी धर्मपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-329/2026 ।*
2- गोलू मद्धेशिया उर्फ सत्यम मद्धेशिया पुत्र नंदकिशोर मद्धेशिया, निवासी मौहल्ला आजाद नगर, थाना बरहज, जनपद देवरिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-471/2026 ।*
पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट
2-व0उ0नि0 नवीन जोशी
3-उ0नि0 विकसित पंवार
4- म0उ0नि0 सीमा राघव
5- उ0नि0 विकसित पंवार
6- उ0नि0 ज्योति
7- का0 186 शैलेन्द्र सिंह
8- का0 16 उदयवीर सिंह
9- का0 787 दिनेश महर
10- का0 1733 मिथिलेश प्रसाद



