UK : चमोली में UKD ने UIIDB द्वारा प्रदेशभर की लगभग 7000 बीघा जमीन को मनमाने तरीके से बेचने व दुरुपयोग करने के सम्बंध में DM चमोली के माध्यम से CM को ज्ञापन प्रेषित किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली : दिनाँक 22 सितम्बर, 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल चमोली द्वारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित की अध्यक्षता में उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) द्वारा प्रदेशभर की लगभग 7000 बीघा जमीन को मनमाने तरीके से बेचने व दुरुपयोग करने के सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार जानबूझकर प्रदेश की सरकारी भूमियों को खुर्द-बुर्द करने पर लगी है। जैसे पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा टी-स्टेट की भूमि को भी खुर्द-बुर्द करने का कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सरकार मैदानी भूमियों पर मल्टी-लेवल पार्किंग, बस-टैक्सी स्टैंड, बाजार आदि व पहाड़ी क्षेत्रों में सामुदायिक बागवानी, स्थानीय उत्पादों हेतु हाट-बाजार व कोल्ड स्टोरेज, हस्त-शिल्प केंद्र, होम-स्टे आदि बनाकर स्थानीय लोगों को लीज पर देकर व्यवसाय व रोजगार की व्यवस्था करे या विद्यालयों व चिकित्सालयों के निर्माण व उपयोग हेतु उपलब्ध कराए।राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने कहा कि सरकार जानबूझकर सरकारी भूमियों को बेचने का कार्य कर रही है जिससे पलायन बड़े और ये मनमानी कर सकें। सरकार को चाहिए कि ऐसी भूमि या भवनों को स्थानीय व्यापारियों या लोगों को दिया जाय जिससे पलायन रुक सके।

ALSO READ:  UK : माँ के देहांत के बाद युवती मानसिक रूप से हो गयी थी अस्वस्थ, भटकते हुए हरिद्वार पहुँच गयी थी

जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि अगर सरकार अतिशीघ्र UIIDB को भंग कर सरकारी जमीनों को व्यवसाय हेतु स्थानीय लोगों को नहीं देती है तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन व उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, धर्मेंद्र फर्श्वाण, विपिन फर्श्वाण आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को ₹ 51,000 - ₹ 51000  की धनराशि देने की घोषणा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English