नरेन्द्र नगर :जल संस्थान की लापरवाही लोगों पर पड़ रही है भारी कुमार खेडा वार्ड एक में लीकेज पानी से दुकानदार परेशान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
नरेन्द्र नगर :  जल ही जीवन का नारा देने वाला जल संस्थान विभाग नरेंद्र नगर इस समय लोगों के लिए जी का  जंजाल बना हुआ है । नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के वार्ड संख्या एक कुमार खेड़ा में निर्मित दुकानों के सामने हर समय पानी का तालाब सड़क पर बना हुआ है पाइपलाइन लीकेज होने के कारण लगातार पानी सड़क पर जमा हो रहा है जिस पर विभाग आंखें बंद क्या हुआ है।पूर्व पालिका सभासद पवन ड्युंडी, मानवेंद्र रांगढ़  विभाग पर आरोप लगाया कि उक्त जल भराव के कारण लोगों का रोड पर चलना मुश्किल हो गया है सड़क पर चलते वाहनों के द्वारा लोगों के ऊपर गंदा पानी गिर रहा है।राहगीरों  का रोड पर चलना दुर्लभ हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार विभाग के द्वारा सड़क खोदकर पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य तो किया गया, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।उन्होंने कहां की अगर विभाग के द्वारा यथाशीघ्र पाइपलाइन ठीक नहीं की जाती है तो मजबूर होकर लोग कार्यालय की तालाबंदी करेंगे  साथ ही उन्होंने प्रशासन से यथाशीघ्र उक्त समस्या के समाधान  दिलाने की मांग की है।
ALSO READ:  हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

Related Articles

हिन्दी English