पौड़ी :आगामी 4 जुलाई को शुरू होने जा रही कांवड़ मेला यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक और डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : आगामी 4 जुलाई को शुरू होने जा रही कांवड़ मेला यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने नीलकंड महादेव मंदिर परिसर में मंदिर समिति, व्यापार मंडल, पुलिस व राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कांवड यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित करने, संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था, पार्किंग स्थल से मंदिर परिसर तक बैरिकेडिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने गरुड़ चट्टी से बड़ी बसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखे जाने, निजी व सरकारी पार्किंग को चिह्नित करते हुए उसके उपयोग की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिये।

ALSO READ:  UK : शिक्षा में संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी : सुधीर चंद्र नौटियाल

जिलाधिकारी ने क्राउड मैनेजमेंट के दृष्टिगत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिए जाने, नीलकंठ की पैदल यात्रा मार्ग पर विद्युत व्यवस्था करने के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा जबकि उसकी सुरक्षा हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फायर पुलिस, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की व्यवस्था निर्धारित स्थलों पर किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम को अगले एक हफ्ते नीलकंठ में रुक कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। नीलकंठ के यात्रा रास्तों पर जल संस्थान द्वारा 18 स्टैंड पोस्ट विगत वर्ष में लगाए गए हैं, जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को स्टैंट पोस्ट बढ़ाने के निर्देश दिये।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर राजाजी टाइगर रिजर्व कहकशा नशीम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, सीओ पुलिस श्याम दत्त नौटियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार संतोष उपाध्याय, नीलकंठ मंदिर के व्यवस्थापक मंहत सुभाष पूरी, नीलकंठ व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश चौहान, ग्रमा प्रधान तोली राजकुमारी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English