पौड़ी : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद में यू-विन प्लेटफार्म में ऑनलाइन टीकाकरण की शुरुआत होने से अब गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी व अगले टीकाकरण की तारीख मोबाइल में मैसेज से प्राप्त हो सकेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण से सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन होने से आगामी टीकाकरण की जानकारी और टीकाकरण से छूट चुके बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाने एवं सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण और टीकाकरण हेतु व्यक्तिगत टेªकिंग आसानी से की जा सकेगी, इसके साथ ही यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण से लाभार्थी अपने आस पास के टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी प्राप्त कर टीकाकरण करवा सकते हैं। टीकाकरण पूर्ण होने पर लाभार्थी को डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।

ALSO READ:  UK :वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उनके द्वारा बताया गया कि टीकाकरण कार्यक्रम में अब डिजिटल सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर, सुशील कुमार, शशिकांत तिवारी, नरेन्द्र सिंह, निधि भण्डारी एवं आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English