ईद के दिन सरेराह युवक की गला रेतकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रूड़की : घटना मंगलौर की है. आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद ही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. घटना से हर कोई हैरान है.  जनपद में ईद के दिन एक व्यक्ति ने सरेराह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित स्वयं कोतवाली पहुंच गया। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि मृतक ने ही उसके बेटे को मारा है। घटना मंगलौर क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब लोग जनपद के मंगलौर क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे वहीं एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा।
घटना  के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि साहिल ने ही उसके बेटे को डूबाकर मारा है।पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English