UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: भाव, प्रेम और पराक्रम का अद्भुत संगम, “शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी :नगर की सबसे प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति, हल्द्वानी द्वारा आयोजित रामलीला में आज भक्ति की पराकाष्ठा से लेकर पराक्रम की गाथा तक का मंचन हुआ।आज दिन की लीला की शुरुआत शबरी के प्रेम के मंचन से हुई। भगवान कहते हैं – मैं केवल प्रेम का भूखा हूँ, और उन्होंने शबरी के झूठे बेर प्रेम पूर्वक खाए। इसके बाद *श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक, हनुमान जी द्वारा सीता खोज और लंका दहन* की अद्भुत लीला का आयोजन किया गया। हनुमान जी के मैदान में आने पर पूरा मैदान जय श्रीराम से गूंज उठा।
————————————
वहीं रात्रि लीला में भक्ति और मर्यादा की पराकाष्ठा देखने को मिली राम-केवट संवा
आज की लीला में व्यास पूजन दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, मोहन पाठक, भगवान सहाय अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, राकेश गर्ग,अभिषेक मित्तल, मीनू गुप्ता,मोनिका मित्तल,भुवन जोशी ने किया।आज आल इंडिया लायनेस क्लब उड़ान , उमंग ,प्रयास, आनंद आश्रम , AIWC आदि संस्थाओं ने सेवा मैदान में दी।संचालन समिति से आज प्रमोद भट्ट, प्रेम गुप्ता, अजय राजौर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया एवं नगरवासियों से अपील की कि भगवान श्री राम की पावन लीलाओं का दर्शन कर पुण्य का लाभ लें।शानदार संचालन समिति से विजय भट्ट, प्रदीप जनौटी, तनुज गुप्ता भी रहे, आज हनुमान जी का पाठ अमित जोशी ने किया.





