हरिद्वार : बीच सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत कर कत्ल कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : धर्म नगरी से से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है । हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक पर दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका हंसिका यादव, (२२) निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश  का गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी ने बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर सिडकुल क्षेत्र में आरोपी ने युवती को रोका और कहासुनी के बाद अचानक जेब से चाकू निकालकर उसके गले पर हमला कर दिया। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अभी तक यही सामने आया है कि युवक-युवती के बीच बीते चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिस कारण दोनों की बातचीत भी नहीं हो रही थी। बताया ये भी जा रहा है कि युवती की नजदीकी किसी दूसरे युवक से हो गई थी। इसलिए गुस्से में आकर प्रेमी ने युवती का चाकू से कत्ल कर दिया।फिलहाल वो हरिद्वार के नवोदय नगर में रह रही थी और फैक्ट्री में काम करती थी।पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

Related Articles

हिन्दी English