पौड़ी वालों के लिए खबर, सर्वाेच्च न्यायालय, [SC] नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :सर्वाेच्च न्यायालय, [SC} नई दिल्ली में 29 जुलाई से 03 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी प्रतिक्षा केशरवानी ने अवगत कराया कि जिन व्यक्तियों के दीवानी मामले, पारिवारिक, श्रम सम्बन्धी, सर्विस मामले, मोटर एक्सीडेंट, चैक बाउंस, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता वाद, किरायेदारी से सम्बन्धित व अपराधिक शमनीय प्रकृति के मामले सहित अन्य जो माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लम्बित हो वह अपने मामलो का निस्तारण करा सकते है। उन्होंने बताया कि मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी गढवाल के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English