ऋषिकेश :नवनियुक्त कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत व स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय रेलवे रोड़ पर सभी नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईl महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि महानगर अंतर्गत 5 सांगठनिक ब्लॉकों का गठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार किया गया है। इसी क्रम में आज पाँचों ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

  1. जिसमें चंद्रेश्वर नगर ब्लॉक अध्यक्ष–त्रिलोकी नाथ तिवारी,
  2. आदर्श ब्लॉक अध्यक्ष–रुकम पोखरियाल,
  3. सोमेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष–राहुल रावत,वीरभद्र ब्लॉक अध्यक्ष–शैलेंद्र कुमार गुप्ता,
  4. बापू नगर ब्लॉक अध्यक्ष–सुभाष जखमोला को अध्यक्ष बनाया गया है।

सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षगणों का भव्य स्वागत किया गया lपूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने देश के दोनों भारत रत्नों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद करते हुऐ कहा की जब तक सृष्टि रहेगी देश निर्माण में उनके कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता जा सकता है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त अध्यक्षगण अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के हाथों को और मजबूत करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन–जन तक पहुंचाते हुए जनहित व संगठन हित में कार्य करेंगे। अगामी चुनावों में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : पद्म श्री जसपिंदर नरूला दर्शनार्थ पहुंची परमार्थ निकेतन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद

साथ ही पूर्व पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, पूर्व पीसीसी संजय गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया मंडलम अध्यक्ष सचवीर भण्डारी, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, निर्मला कुमाई, रविन्द्र प्रकाश, ममता रमोला, अशीष रतूड़ी, सुमित त्यागी, सिंगराज पोसवाल, बृज बहुगुणा, बी.एस. पयाल, चंदन पंवार, विक्रम भंडारी, ऋषि सिंघल, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, प्यारेलाल जुगरान, मालती, मधु मिश्रा, गौरव यादव, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, राम कुमार बतालिया, विश्वजीत अधिकारी, मिन्हाल हाशिम, विकास खुराना, जतिन जाटव, अभिषेक शर्मा , संजय शर्मा, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, अशोक कुमार मौर्य, अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, इमरान सैफी, गौरव राणा, सनी प्रजापति, ओम सिंह पवार, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English