गोरखपुर से वाराणसी (बनारस) तक नयी उड़ान का शुभारम्भ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और सीएम योगी वर्चुवल जुड़े

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गोरखपुर : गोरखपुर से वाराणसी के लिए प्रारम्भ होने वाली नई उड़ान का शुभारम्भ पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह व सांसद प्रतिनिधि यदुवंशी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. रविवार को हवाई सेवा ‘उड़ान योजना’ के अन्तर्गत हुई प्रारम्भ. गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने से गोरखपुर से जुड़े गंतव्य स्थानों की संख्या 08 तथा कुल फ्लाइट्स की संख्या 12 हो गई है. राज्य सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में नागरिक उड्डयन सुविधाओं के विस्तार के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है.

ALSO READ:  दुबई के प्रिंस ने की मुलाकात भारतीय घायल पायलट  कैप्टन स्मित मच्छार से

देखा जाए तो विगत 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एविएशन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से गोरखपुर वाराणसी के लिए प्रारम्भ होने वाली नई उड़ान के शुभारम्भ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से सम्मिलित हुए। यह हवाई सेवा ‘उड़ान योजना’ के अन्तर्गत प्रारम्भ की जा रही है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम0 सिंधिया ग्वालियर से प्रतिभाग किया। केन्द्रीय नागरिक विमानन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ0 वी0के0 सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहे.

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

विगत 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एविएशन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 में क्रियाशील 4 एयरपोर्ट की मुकाबले वर्तमान में 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हो गए हैं। इनसे कुल 74 गंतव्य स्थानों के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English