उत्तर प्रदेश में जल्द इन 6 जिलों के नाम बदल जायेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की फिर से सरकार बनते ही यूपी में एक बार फिर से योगी सराकर शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इनमें लगभग 12 जिले शामिल हैं, लेकिन फिलहाल शुरुआत 6 जिलों से किए जाने की योजना है. जिन जिलों के नाम बदलने की मांग की गई है, उनमें अलीगढ़ को हरिगढ़ या आर्यगढ़, फर्रुखाबाद को पांचाल नगर, सुल्तानपुर को कुशभवनपुर, बदायूं को वेद मऊ, फिरोजाबाद चंद्र नगर और शाहजहांपुर को शाजीपुर किया जाना शामिल है. इन छह जिलों के नाम बदलने कल लिए राज्य सरकार को अलग अलग मार्फ़त प्रस्ताव भेजे गए हैं.

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 

इसके अलावा, इन जिलों में भी तैयार हो रही है तैयारी 16 अगस्त को ही मैनपुरी में जिला पंचायत स्तर की एक बैठक के बाद नया नाम मयान पुरी करने की मांग की गई. वहीँ जिला संभल-का नाम कल्कि नगर या फिर पृथ्वीराज नगर करने की मांग उठ रही है.

Related Articles

हिन्दी English