यूपी : सुल्तानपुर में पालिकध्यक्ष ने करा दिया ये बड़ा काम..जानिये

- पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया लोकार्पण
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर क्षेत्र अन्तर्गत गोराबारिक,(अमहट) वार्ड घासीगंज में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा अपने सफाई विभाग व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रख-रखाव एवं कुशलतापूर्वक संचालन हेतु नवीन वर्कशाप/सर्विस स्टेशन का निर्माण कराकर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया।
आपको बता दें इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पालिका में वाहनों की अधिकता होने से उनके समुचित रख-रखाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग इत्यादि सम्बन्धी समस्याओं के तात्कालिक निराकरण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पालिका के वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एवं उनकी रिपेयरिंग व मेन्टीनेन्स के कार्य हेतु इस पालिका स्वामित्व की अवैध अतिक्रमण से खाली करायी गयी जमीन पर 15वें वित्त आयोग मद से पौने दो करोड़ की लागत से मिट्टी भरान, इन्टरलॉकिंग खड़ंजा मार्ग, सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल व 02 अदद् हल्के वाहन व भारी वाहन हेतु शेड निर्माण, वाशिंग शेड, प्रशासनिक भवन व विश्राम कक्ष,शौचालय आदि निर्माण कार्य कराया गया है। इस नवीन वर्कशाप के निर्माण से शहर की साफ-सफाई का कार्य करने वाले सफाई वाहनों संचालन व रख-रखाव आदि व्यवस्थाएं यहीं से सुनिश्चित की जाएंगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि इस नवीन वर्कशाप में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगायी गयी है। कार्यक्रम का संयोजन संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज,सफाई व खाद्य निरीक्षक अधूलिका,अवर-अभियन्ता नीलम कुमारी,सभासद दिनेश चौरसिया,अरूण कुमार तिवारी, अफजल अंसारी,अरविन्द कुमार यादव,गिरीश मिश्र, संजय कप्तान,अरशद हबीब व अजय सिंह,मनीष जायसवाल, मो0 अहमद भाई तथा नामित सदस्य श्रीमती रेनू सिंह,प्रदीप जायसवाल,रवि अग्रहरि व पालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



