ऋषिकेश : 35 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब,चरस,स्मैक ,गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।       इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान डाल्फिन रेस्टोरेंट के सामने  ऋषिकेश से अभियुक्त विकास तोमर पुत्र  सुनील तोमर   निवासी – खांड गांव रायवाला देहरादून (उम्र -26 वर्ष) के कब्जे से 35 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त विकास तोमर उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-160/2026 धारा 60(1)क आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
बरामद माल-
1-35 टैट्रा पैक देशी माल्टा  शराब।
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त
1- विकास तोमर पुत्र  सुनील तोमर निवासी – खांड गांव रायवाला देहरादून (उम्र -26 वर्ष)।
पुलिस टीम-
1-का0 1525 मुकेश जोशी।
2-का0 124 अशोक।
ALSO READ:  ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, मेरिट सूची में चमके नाम

Related Articles

हिन्दी English