ऋषिकेश : भाजपा द्वारा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों का पुतला दहन प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराने के विरोध में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा का विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कोयल घाटी तिराहे पर फूंका पुतला 
  • स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, विपक्ष पर बोला हमला 
ऋषिकेश: “नारी शक्ति वंदन अधिनियम”  सदन में गिरने के बाद सत्ता पक्ष  भाजपा काफी आक्रोशित है. इसको लेकर देश भर में पार्टी ने विरोध प्रदर्शन सड्कों पर भी प्रदर्शनशुरू कर दिया है. उसी क्रम में तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. हरिद्वार रोड स्थित कोयाल घाटी तिराहे पर पुतला दहन किया. पूर्व मंत्री और वर्तमान में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन हुआ. महिला शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष द्वारा बिल गिराने का जो कुकृत्य कांग्रेस व विपक्षी पार्टी द्वारा किया उसके विरोध स्वरुप पुतला देहन किया गया. विधायक प्रेमचन्द ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, यह इतिहास बनता, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों दारा इसको गिरा दिया गया. यह विपक्षी दलों काफी महँगा पड़ेगा. उन्हूने कहा यह चुनावी मुद्दा नहीं है. ऐसा होता तो चुनाव के समय लाया जाता. हमारी पार्टी पहले से नारी शक्ति शसक्तीकरण पर काम करती आई और आगे भी कर रही है. विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई नेता, कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English