ऋषिकेश : रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने अपने स्टाफ को किया सम्मानित

ऋषिकेश : रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर में समस्त कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिवार के उन कर्मठ सदस्यों का सम्मान करना था, जो प्रतिदिन अपनी मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं सेवा भावना के लिए श्रम दिवस सम्मान प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उपहार भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr. डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि किसी भी संस्था की सफलता के पीछे कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है और हमें उनके योगदान का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन अमित गांधी, अकादमिक हेड द्वारा किया गया। उन्होंने अपने ओजस्वी शब्दों से कार्यक्रम को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार अपने प्रत्येक कर्मचारी के योगदान का सम्मान करता है और सभी के सहयोग से ही संस्था निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट ,मनोज बिष्ट ,समस्त शैक्षणिक स्टाफ, गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका के संदेश के साथ हुआ।



