यूपी : सुल्तानपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 विषय पर अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन

- छात्र-छात्राओं ने भी व्याख्यान में निभाई सहभागिता
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा ट्यूबरकुलोसिस का एक अवलोकन एवं 100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

बता दें कि इस व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. सुल्ताना अंसार WHO कंसल्टेंट – अयोध्या मंडल उत्तर प्रदेश रहीं। उन्होंने टीबी रोग की वर्तमान स्थिति व इसके नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा 100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला,कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) सुल्तानपुर डॉ. आर. के. कन्नौजिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा एवं विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. आशीष बनर्जी एवं डॉ. अनीता मौर्य द्वारा किया गया।सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संकाय सदस्यों में डॉ. राजीव कुमार,डॉ.पायल सिंह डॉ.राकेश भारती, सीनियर रेजिडेंट डॉ. शुभम एवं डॉ.एकता सहित अन्य विभागों के फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट,जूनियर रेजिडेंट,इंटर्न एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने भी व्याख्यान में सहभागिता की। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सलिल श्रीवास्तव की उपस्थिति भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाली रही।कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ता का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0, 24 मार्च से 1 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए व्यापक जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।




