UK : विभिन्न श्रेणियों की भूमियों के विनियमितीकरण के संबंध में गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया, “आज सचिवालय परिसर में राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों की भूमियों के विनियमितीकरण के संबंध में गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न हुई।इस दौरान नगर पंचायत लालकुआं की भूमि तथा जौनसार भाबर में ‘वर्ग 4’ की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के अधीन प्रदत्त पट्टों एवं चिन्हित आबादी की भूमि पर काबिज पट्टेदारों से संबंधित विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।राज्य सरकार जनहित में भू-व्यवस्था को सुगम और न्यायसंगत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि स्थानीय निवासियों को उनके अधिकार प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा  भी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English