यूपी : सुल्तानपुर की प्रतिभा श्रीवास्तव ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा..

मिसेज इंडिया वर्ल्ड सीजन 4 के सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली प्रतिभा श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ श्री लंका की राजधानी कोलंबो में मिसेज इंडिया वर्ल्ड सीजन 4 में प्रतिभाग कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाने वाली वाली प्रतिभा श्रीवास्तव का स्वदेश वापसी पर उनके शुभचिंतकों व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया है । उनकी इस कामयाबी पर आज चित्रगुप्त धाम के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

जानकारी  के अनुसार आपको बताते चलें शहर के शास्त्री नगर की रहने वाली प्रतिभा श्रीवास्तव की शुरुआती शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर में हुई, इन्होंने एमबीए की पढ़ाई कानपुर से पूरी करने के बाद इंदौर में टेलीकॉम सेक्टर में एचआर पद पर काम किया, मखमली आवाज की मलिका प्रतिभा के सपनों को उड़ान उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश के बाद मिली, पति अंकित राजन के सहयोग से मिसेज इंडिया वर्ल्ड सीजन 4 का ऑनलाइन ऑडिशन दिया और लगभग 12 सौ प्रतिभागियों में प्रतिभा स्लेक्ट हो गई ।

ALSO READ:  यूपी : दुर्गापूजा महोत्सव में अंकुरण फाउंडेशन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का करेगा आयोजन

बीती 19 जुलाई को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बाकायदा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान डीनो मारियो वा मशहूर क्रिकेटर श्रीसंत की मौजूदगी में सौंदर्य प्रतियोगिता के मानकों में अंतिम चार में जगह बनाते हुए प्रतिभा श्रीवास्तव अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि

स्वदेश लौटने पर जिले में उनके शुभचिंतकों,परिजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । रविवार को उन्हें शहर के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर श्री चित्रगुप्त धाम समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English