पौड़ी: सिंगल प्लास्टिक यूज के खिलाफ लड़ाई में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने के क्रम में नगर पालिका पौड़ी के तत्वाधान में जन-जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत आज संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह के निकट प्लास्टिक/ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के तहत प्लास्टिक उपयोग न करने के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
       सिंगल यूज प्लास्टिक व नॉन वोवन बैग को पूर्ण प्रतिबंधित करने हेतु नगर पालिका पौड़ी द्वारा गढ़श्रेष्ठ सांस्कृतिक कला संस्था के सदस्यों द्वारा नुक्कड़़ नाटक से लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के संदर्भ में जागरूक किया गया। इस दौरान पॉलिथीन उन्मूलन तथा उपयोग करने पर जुर्माना लगाये जाने के संबंध में व्यापक जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक में जूट या बुने हुए थैलों का उपयोग करने तथा प्लास्टिक के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर नगर पालिका पौड़ी से हेमन्त कुमार सहित सांस्कृतिक दल से जुड़े सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English