सहारनपुर : अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आल इंडिया मिल्ली कौंसिल द्वारा अल्पसंख्यकों को अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/सहारनपुर। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आल इंडिया मिल्ली कौंसिल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अल्पसंख्यकों को अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

दरअसल, जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट इलाके के गांव घघरौली में अल्पसंख्यक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि देश का संविधान हमें सभी अधिकार प्रदान करता है, देश में सभी धर्मों के लोग पिछले 70 वर्षों से एक साथ रह रहे हैं. भविष्य में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर अपने हक के साथ रहें, इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए अल्पसंख्यकों का एकजुट होना और अधिकारों के प्रति एक-दूसरे को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने कहा कियह देश भाषा, जाति के आधार पर किसी भी प्रकार की असमानता और भेदभाव को बर्दाश्त नहीं कर सकता है. क्योंकि संविधान सभी के अधिकारों की गारंटी देता है।इस वक्त की सभी स्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि हम जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यकों को जगाने और केंद्र और प्रांतीय सरकारों को आकर्षित करने और विशेष रूप से लोगों में शैक्षिक जागरूकता लाने के लिए उपाय करें ताकि वे अपने अधिकारों को पहचान सकें और उनकी रक्षा कर सकें।

Related Articles

हिन्दी English