श्री बद्रीनाथ : मातामूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितंबर को होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • श्री बद्रीनाथ : मातामूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितंबर को होगा
  • श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उप मुख्य कार्याधिकारी/ एसडीएम कुमकुम जोशी ने माता मूर्ति मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

बदरीनाथ:25 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में मातामूर्ति उत्सव की तैयारियां चल रही है मंगलवार 26 सितंबर को बामन द्वादशी के अवसर पर मातामूर्ति उत्सव है। इसी क्रम मे आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उप मुख्य कार्याधिकारी/ एसडीएम कुमकुम जोशी ने मातामूर्ति मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

वह बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात पैदल चलकर माता मूर्ति मंदिर पहुंची तथा मातामूर्ति मेले की तैयारियों के विषय में अधिकारियों कर्मचारियों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि मातामूर्ति मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते है। उन्होंने बताया कि माता मूर्ति मेले की तैयारियां पूरी करायी जा चुकी है। कल प्रात: 10 बजे भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा प्रस्थान करेंगे।इसी के साथ माता मूर्ति मेला शुरू हो जायेगा।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण जी महाराज आज भगवान बदरीनाथ जी को मातामूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को उनकी माता की कुशल क्षेम जानने हेतु मातामूर्ति मंदिर आने को कहा। भगवान बदरीविशाल से अनुनय विनय किया कि बामन द्वादशी पर माता मूर्ति पधारें।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English